30 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के बादशाह के विशेष प्रतिनिधि शहज़ादा अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्ला से मुलाकात और बातचीत की है..........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के बादशाह के विशेष प्रतिनिधि शहज़ादा अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्ला से मुलाकात और बातचीत की है।नम प्रतिनिधि की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी राजा के बेटे अब्दुल अज़ीज़ ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की मेजबानी का धन्यवाद देते हुए गुट निरपेक्ष आंदोलन की सफल बैठक पर बधाई दी और गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता के बारे में उम्मीद जताई कि गुट निरपेक्ष आंदोलन भविष्य में अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से अदा करेगा। इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच गलत फहमियों को समाप्त करने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।....166