30 अगस्त 2012 - 19:30

मोहम्मद मुरसी ने गुरुवार को गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान मेजबानी और सम्मेलन के लिए उचित योजना व प्रबंध पर ईरान को धन्यवाद दिया और गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के महत्व पर जोर दिया.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मुरसी ने गुरुवार को गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान मेजबानी और सम्मेलन के लिए उचित योजना व प्रबंध पर ईरान को धन्यवाद दिया और गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने मिस्र में अमेरिका और इस्राईल से जुड़े 30 वर्षीय डिकटेटरशिप को समाप्त होने और मिस्र की क्रांति की महान सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा "मिस्र के सिस्टम को बदलने और एक नए चरण में कदम रखने के लिए एक दूसरे के कंधे से कंधे मिलाकर मिस्र की क्रांति की सफलता के बाद इस समय एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ पर जमा हो गए हैं"।उन्होंने बल दिया कि मिस्र की क्रांति ने अरब की जागरूकता की आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा: "मिस्र की क्रांति नागरिकों को अधिकार दिए जाने से संबंधित अपने राजनीतिक लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो चुका है।"मुरसी ने कहा कि आज मिस्र के पास कानूनी, नई और डेमोक्रेटिक सरकार है। उन्होंने कहा: "इस समय हमें बड़ी बड़ी चुनौतियों का सामना है, जो गुट निरपेक्ष आंदोलन के सभी सदस्यों की संयुक्त समस्या है."।मिस्री राष्ट्रपति ने विश्व संकट के लिए वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सख्त मुश्किलों का सामना है उन्होंने कहा: "गुट निरपेक्ष आंदोलन का दायित्व इस चरण पर मुख्य भूमिका निभाना है जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनकी योजना भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई गई है।"मोहम्मद मुरसी ने सीरिया में अशांति की ओर इशारा करते हुए बल दिया कि मिस्र सीरिया में हर तरह के बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता है और शांतिपूर्ण समाधान का सुझाव देता है।इसके अलावा मिस्री राष्ट्रपति ने सीरिया की समस्या के बारे में ईरान, तुर्की, सऊदी अरब पर आधारित एक गुट की प्रभावी बैठक पर भी बल दिया. याद रहे कि अक्सर अरब देशों ने भी इस बैठक का समर्थन कर दिया है।......166....166