28 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के अवसर पर आज ईरानी विदेश मंत्रालय के विश्व मामलों के विभाग में गुट निरपेक्ष आंदोलन मानव अधिकार और सांस्कृतिक विविधता के केंद्र का उद्घाटन हुआ....

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के अवसर पर आज ईरानी विदेश मंत्रालय के विश्व मामलों के विभाग में गुट निरपेक्ष आंदोलन मानव अधिकार और सांस्कृतिक विविधता के केंद्र का उद्घाटन हुआ।नम समाचार एजेंसी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र का उद्घाटन विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह केन्द्र विभिन्न संस्कृतियों को एकजुट करके मानवाधिकारों की रक्षा करेगा।उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन एक सौ बीस सदस्य देशों के साथ मानवाधिकार की स्थिति बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और पूरी दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए करने में प्रभावी साबित हो सकती है। विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि आज मानव सम्मान और मानवाधिकारों को बुरी तरह आहत किया जा रहा है और बड़ी शक्तियों ने उसे राजनीतिक लक्ष्य के लिए हथकंडे के रूप में अपना लिया है और इससे दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों को यह मौका नहीं देना चाहिए कि बड़ी शक्तियां मानव अधिकार और मानवीय सम्मान को दूसरों पर वर्चस्व जमाने के लिए हरबे के रूप में उपयोग कर रही हैं।.....166