26 अगस्त 2012 - 19:30

कुछ देर पहले बहरैन के विदेश मंत्री शेख़ ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा उच्च प्रतिनिधि मंडल सहित गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार कुछ देर पहले बहरैन के विदेश मंत्री शेख़ ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा उच्च प्रतिनिधि मंडल सहित गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं। बहरैन के विदेश मंत्री शेख़ ख़ालिद बिन अहमद का विमान आज शाम को तेहरान स्थित मेहराबाद हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ ही देर में ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ़ बिन अलवी, लीबिया के विदेश मंत्री आशूर बिन ख़लील भी तेहरान पहुंचने वाले हैं। इसी प्रकार के कुवैत, क़तर, दक्षिण अफ़्रीक़ा और इथोपिया के विदेश मंत्री भी तेहरान सम्मेलन में शरीक होंगे। समाप्त....166