25 अगस्त 2012 - 19:30

गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन आज सुबह औपचारिक रूप से क़ुरआन करीम की तिलावत के साथ शुरू हुआ था। जिसके बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों की बैठक आरंभ हुई........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन आज सुबह औपचारिक रूप से क़ुरआन करीम की तिलावत के साथ शुरू हुआ था।जिसके बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों की बैठक आरंभ हुई। ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने इस बैठक के उदघाटन समारोह में सम्बोधित करते हुए राजनीतिक और आर्थिक संकटों के समाधान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की भूमिका पर बल दिया। साथ ही उन्होंने इस आंदोलन के सदस्य देशों के एक दूसरे से निकट होने पर बल दिया। गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के बाद २८-२९ अगस्त को इस आंदोलन के सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक होगी जिसके बाद ३०-३१ अगस्त को इस आंदोलन का शिखर सम्मेलन होगा।समाप्त.....166