अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार संसद के पूर्व सभापति और वर्तमान सदस्य गुलाम अली हद्दाद आदिल ने कहा क्षेत्र में इस्लामी जागरूकता की लहर और क्रांति की ओर इशारा किया और कहा कि ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन निसंदेह अमरीका की एक और हार है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमरीका की एकतरफा नीतियों के आधार पर अनगिनत संकट और समस्याओं का सामना है, तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।हद्दाद आदिल ने कहा कि पिछले कई दशकों से गुट निरपेक्ष आंदोलन में स्थिरता ने अमेरिकी अधिकारियों को परेशानी में डाल रखा है। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन ने जो द्विपक्षीय सम्मान और एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप न करने और शांति बाक़ी रखने के सिद्धांतों पर विश्वास रखता है, दुनिया के कई क्षेत्रों में अमरीका के सीधे हस्तक्षेप के रास्ते में रोड़े खड़े कर रखे हैं।उल्लेखनीय है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवां शिखर सम्मेलन छब्बीस अगस्त से इकतीस अगस्त तक तेहरान में हो रहा है। इस समय गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता मिस्र के पास है।तेहरान बैठक में गुट निरपेक्ष आंदोलन के एक सौ बीस देशों की अध्यक्षता ईरान के हवाले कर दिया जाएगी।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-10
हद्दाद आदिलः गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन, अमरीका की हार
22 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 338845
संसद के पूर्व सभापति और वर्तमान सदस्य गुलाम अली हद्दाद आदिल ने कहा क्षेत्र में इस्लामी जागरूकता की लहर और क्रांति की ओर इशारा किया और कहा कि ईरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन का आयोजन निसंदेह अमरीका की एक और हार है.........