14 अगस्त 2012 - 19:30

साम्राज्यवादियों और जायोनियों के चेहरे से नक़ाब हटाना आवश्यक है ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी लुतफ़ुल्लाह फरोज़नदा ने कहा है कि ईरान इस्लामी जागरूकता का समर्थन और न्याय पर विश्वास रखता है और तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन ईरान के लिए ऐतिहासिक अवसर है...........

साम्राज्यवादियों और जायोनियों के चेहरे से नक़ाब हटाना आवश्यक है ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी लुतफ़ुल्लाह फरोज़नदा ने कहा है कि ईरान इस्लामी जागरूकता का समर्थन और न्याय पर विश्वास रखता है और तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन ईरान के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इरना के अनुसार लुतफ़ुल्लाह फरोज़नदा ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है और इस सम्मेलन को इस्लामी क्रांति के ढ़ांचे, इस्लामी सरकार के पक्ष में जनता के विश्वास और राष्ट्रीय मामलों में उनका सहयोग तथा परमाणु क्षेत्र में ईरानी वैज्ञानिकों की सफलता और ईरान के खिलाफ लगाए गये प्रतिबंधों की वास्तविकता से अवगत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साम्राज्य और जायोनियो के चेहरे से नक़ाब हटा कर दुनियो वालों को उनके वास्तविक चेहरे से परिचित कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य एकजुट नहीं हुए तो साम्राज्यवादी षड्यंत्रों के तहत बर्बाद हो जाएंगे। उल्लेखनीय है तेहरान में छब्बीस अगस्त से इकतीस अगस्त तक गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन होने वाला है।समाचार समाप्त.....166