फ़्रांस में मुसलमानों ने प्रदर्शन कर इस देश बढ़ते इस्लामोफ़ोबिया की निदां की। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी फ़्रांस के जनवीलिये नगर में आयोजित इस प्रदर्शन में मुसलमानों ने इस्लामोफ़ोबिया के अंत की मांग की। ज्ञात रहे यह प्रदर्शन जनवीलिये में बच्चों के ग्रीष्म कालीन कैंप लगने के अवसर पर इस नगरपालिका से चार व्यक्तियों को रोज़ा रखने के कारण काम से निकाले जाने के पश्चात आयोजित हुआ। जनवीलिये की नगरपालिका के अधिकारियों ने दावा किया कि मुसलमान कर्मचारी रोज़ा रखने के कारण इस ग्रीष्म कालीन कैंप में बच्चों की देखभाल की क्षमता नहीं रखते। फ़्रांस के जनांदोलन गठबंधन के प्रमुख जान फ़्रांसवा कूपे ने भी जनवीलिये नगर के महापौर के मुसलमान कर्मचारियों को काम से निकालने के निर्णय की आलोचना की है।समाचार समाप्त.........166
4 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334655
उत्तरी फ़्रांस के जनवीलिये नगर में आयोजित इस प्रदर्शन में मुसलमानों ने इस्लामोफ़ोबिया के अंत की मांग की.......