अबनाः बहरैन में लोकतंत्र और स्वतंत्रता के पक्ष में जारी प्रदर्शनों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बहरैन सरकार ने लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों पर बल प्रयोग करके कम से कम पच्चीस प्रदर्शनकारियों को घायल कर दिया। बहरैन में आम नागरिकों और क्रांतिकारियों का कहना है कि सुरक्षा अधिकारी प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं जो उन्हें अमेरिका प्रदान कर रहा है।ताज़ा प्रदर्शनों के दौरान बहरैनी जनता ने एक बार फिर अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा की है कि वह क्रांति की सफलता और मांगें पूरी होने तक अपने प्रदर्शन जारी रखेगी।बहरैन के क्रांतिकारियों ने रविवार और सोमवार रात बहरैनी जेलों में बंद राजनीतिक बन्दियों से संवेदना प्रकट करने के लिए विभिन्न शहरों विशेष कर राजधानी मनामा में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मनामा की सड़कों को काफी देर तक बंद रखा और लोग नारे लगा रहा थे कि ऑले खलीफा सरकार को हर हाल में जाना होगा।बहरैन में पिछले साल फरवरी से आले ख़लीफा सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी हैं जिनके बीच अब तक सैकड़ों बहरैनी नागरिक शहीद हो चुके हैं और हज़ारों गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जिन में पुरुष, महिलाओं और बच्चे सभी शामिल हैं।समाचार समाप्त.....166
30 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333222
बहरैन सरकार ने लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों पर बल प्रयोग करके कम से कम पच्चीस प्रदर्शनकारियों को घायल कर दिया.........