सीरिया में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के मध्य भीषण लड़ाई जारी है। समाचारों के अनुसार सीरिया के हुम्स तथा हलब नगरों तथा लेबनान की सीमा पर जारी लड़ाई में कई लोग मारे गये हैं। प्रेस टीवी के अनुसार सीरिया के केन्द्र में स्थित हुम्स प्रान्त में रविवार को होने वाली लड़ाई में १५० आतंकवादी मारे गये जबकि सीरिया की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नगर हलब में भीषण लड़ाई के समाचार हैं। रिपोर्टों के अनुसार विद्रोही, आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं जबकि कुछ सूत्रों के अनुसार हलब में विद्रोही आम नागरिकों का जनसंहार कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि तुर्की ने आतंकवादियों से कहा है कि वे हलब में आम नागरिकों की हत्या करके उनका वीडियो सेटेलाइट चैनलों पर प्रसारित करने के लिए दें ताकि इसका आरोप सीरियाई सेना पर लगाया जा सके। इस कार्यवाही का उद्देश्य हलब में सेना की कार्यवाही को रोकना है। समाचार समाप्त.....166
29 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 333038
सीरिया के केन्द्र में स्थित हुम्स प्रान्त में रविवार को होने वाली लड़ाई में १५० आतंकवादी मारे गये जबकि सीरिया की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नगर हलब में भीषण लड़ाई के समाचार हैं......