अमेरिका के एक इतिहासकार तारपोली ने सीरिया में जारी अशांति के बारे में कहा कि अमरीका सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तारपोली ने कहा है कि सीरिया में अशांति बदस्तूर जारी है लेकिन इस सिलसिले में बाहरी ताकतों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तारपोली ने कहा कि सऊदी अरब और कतर के वित्तीय समर्थन से तुर्की में सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के शिविर स्थापित किए गए हैं और आदाना शिविर भी इन्हीं में शामिल है। तारपोली ने सीरिया के बारे में रूस के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रूसी विदेश मंत्री सरर्गेयी लावरोफ ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि अमेरिका सीरिया में फैलाई हुई अशांति का औचित्य पेश करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने अमेरिका के इस मत की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए जिसमें अमेरिका द्वारा अल कायदा के समर्थन की निंदा की जानी चाहिए. इस अमेरिकी विश्लेषक ने सीरिया के सम्बंध में तुर्की के दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि तुर्की ने सीरिया के बारे में बहुत गैर जिम्मेदाराना दृष्टिकोण अपनाया है।समाचार समाप्त.......166
27 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332582
अमेरिका के एक इतिहासकार तारपोली ने सीरिया में जारी अशांति के बारे में कहा कि अमरीका सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है.۔۔۔۔۔۔۔