पश्चिमी जार्डेन में ज़ायोनी सैनिकों के हाथों गिरफ्तार होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़ कर ग्यारह हो गई है।अर-रिसालह नेट की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने आज जनीन, रामुल्लाह, बैत लह्म और अलबैरह शहरों पर हमला करके ग्यारह फ़िलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।ज़ायोनी सैनिकों के हाथों गिरफ्तार होने वालों में फ़िलिस्तीन के सांसद अहमद अब्दुल अज़ीज़ मुबारक भी शामिल हैं।ज़ायोनी सैनिकों ने अहमद अब्दुल अज़ीज़ मुबारक को उनके घर पर हमला कर गिरफ्तार किया है।दूसरी ओर ज़ायोनी कालूनियों के नागरिकों ने तिल्लुरम्मीदह और शोहदा रोड पर फिलिस्तीनी नागरिकों के घरों पर हमले किए हैं।ज़ायोनी कालूनियों के नागरिकों ने आज दोपहर बाद नाबलूस शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित जालोद गांव पर हमला किया है।समाचार समाप्त.......166
14 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 329305
पश्चिमी जार्डेन में ज़ायोनी सैनिकों के हाथों गिरफ्तार होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़ कर ग्यारह हो गई है۔۔۔۔۔۔