10 जुलाई 2012 - 19:30

लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबीया बरी ने इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह को लेबनान पर ज़ायोनी शासन के कब्जे के खिलाफ एकमात्र रूकावट बताया है...

लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबीया बरी ने इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह को लेबनान पर ज़ायोनी शासन के कब्जे के खिलाफ एकमात्र रूकावट बताया है।लेबनान वेबसाइट अल-इनतेकाद के अनुसार नबीया बरी ने कहा है कि इस्लामी प्रतिरोध ज़ायोनी शासन के लेबनान विरोधी आक्रामक नीतियों की राह में एकमात्र रूकावट है। यही वजह है कि प्रतिरोध को समाप्त किया जाना लेबनान की जनता के लिए स्वीकार्य नहीं है।नबीया बरी ने कहा कि ज़ायोनी शासन लेबनान की अखंडता और संप्रभुता के लिए लगातार खतरा है और उसने इस देश की धरती के एक बड़े हिस्से और प्राकृतिक भंडार पर कब्जा जमा रखा है. और अरब सरकारें इस मुश्किल को हल करने में सक्षम नहीं हैं।समाचार समाप्त.....166