10 जुलाई 2012 - 19:30

सऊदी अरब में राजनीतिक और सुरक्षा व्यवस्था तनावपूर्ण होने के बाद देश के उत्तराधिकारी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख से मुलाक़ात की है......

सऊदी अरब में राजनीतिक और सुरक्षा व्यवस्था तनावपूर्ण होने के बाद देश के उत्तराधिकारी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख से मुलाक़ात की है।सऊदी अरब के टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ आले सऊद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख डेविड पीटराउस ने जद्दा शहर में आपसी बातचीत के दौरान सऊदी अरब की स्थिति और रियाज़ व वाशिंगटन के आपसी सहयोग की समीक्षा की है।डेविड पीटराउस ने सोमवार को भी सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़ से बैठक में द्वपक्षीय मुद्दों, क्षेत्रीय स्थिति और सुरक्षा के कुछ मुद्दों पर विचार विमर्श किया था।यह ऐसी स्थिति है कि अरबी भाषा वेबसाइट अलहरमैन ने अमेरिकी अधिकारियों की खुफिया यात्राओं की ओर संकेत करते हुए सऊदी अरब की स्थिति पर वाशिंगटन की चिंता को इन यात्राओं का कारण बताया है।समाचार समाप्त.....166