9 जुलाई 2012 - 19:30

वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा कि क्षेत्र में इस्लामी पहचान के साथ उठने वाले नए जनांदोलन राजनैतिक व्यवस्थाओं की अनुपयोगिता के कारण हैं........

वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा कि क्षेत्र में इस्लामी पहचान के साथ उठने वाले नए जनांदोलन राजनैतिक व्यवस्थाओं की अनुपयोगिता के कारण हैं। अली अकबर विलायती ने तेहरान में महिलाएं और इस्लामी जागरुकता नामक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के विचारों व आदर्शों ने क्षेत्र की इस्लामी क्रान्ति के ढांचे में ताज़ा प्राण फूक दिए कि जिसका उद्देश्य मुसलमान राष्ट्रों को सम्मान व प्रतिष्ठा दिलाना तथा विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक परिवर्तनों में इस्लामी जगत के स्थान को लौटाना है। वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने इस बात का उल्लेख किया कि कुछ चरमपंथी धड़ों ने आतंकवाद से संघर्ष के बहाने क्षेत्र में पश्चिम की उपस्थिति व हस्तक्षेप की भूमि प्रशस्त की है जिससे संघर्ष करना चाहिए। ज्ञात रहे आज तेहरान में महिलाएं व इस्लामी जागरुकता शीर्षक के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृति व वैज्ञानिक क्षेत्र में सक्रिय विदेश व ईरानी 1500 महिलाएं उपस्थित हुईं।समाचार समाप्त.......166