ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा है कि पश्चिम के प्रतिबंधों के बावजूद ईरान विकास कर रहा है। इनटिलीजेन्स मिनिस्टरी वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रपति ने इनटिलीजेन्स मिनिस्टरी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि ऐसी स्थिति में जबकि अमेरिका पतन की ओर बढ़ रहा है ईरान विकास कर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा कि दुश्मन प्रतिबंधों द्वारा ईरान को कमजोर बनाना चाहता है जबकि ईरानी राष्ट्र राजनीतिक और सामाजिक माध्यमों से समस्याओं का सामना करके प्रतिबंधों को अवसर में परिवर्तित कर लेती है। राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि साम्राज्य का सरगना अमेरिका है और साम्राज्यवादियों ने हर तरह से ईरान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें हमेशा हार का सामना करना पड़ा। याद रहे ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलील ने भी इनटिलीजेन्स मिनिस्टरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामी व्यवस्था से साम्राज्य की दुश्मनी का सबसे बड़ा कारण इस्लामी क्रांति की इस्लामी व्यवस्था और विलायते फ़क़ीह है।समाचार समाप्त......166
2 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326522
राष्ट्रपति ने इनटिलीजेन्स मिनिस्टरी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि ऐसी स्थिति में जबकि अमेरिका पतन की ओर बढ़ रहा है ईरान विकास कर रहा है.......