29 जून 2012 - 19:30

प्रसिद्ध तुर्क बुद्धिजीवी ने अंकारा सरकार से सीरिया की बश्शार असद सरकार के विरुद्ध पश्चिम का साथ न देने की अपील की है।

प्रसिद्ध तुर्क बुद्धिजीवी ने अंकारा सरकार से सीरिया की बश्शार असद सरकार के विरुद्ध पश्चिम का साथ न देने की अपील की है। अली बुलाक ने तुर्क समाचार पत्र दोग्रू हाबेर से विशेष साक्षात्कार में मध्यपूर्व विशेष रूप से सीरिया में अशांति के संबंध में तुर्क प्रधान मंत्री रजब तय्यब अर्दोग़ान की सरकार की नीतियों की भी आलोचना की। तुर्क बुद्धिजीवी अली बुलाक ने कहा कि सीरिया के मामले को इस मुसलमान राष्ट्र के राष्ट्रीय हितों के अनुरुप हल किया जाए। उन्होंने कहा कि तुर्की को अपनी विदेश नीति पर पुनर्विचार तथा सीरिया के मामले के शांतिपूर्ण समाधान में सहायता के लिए पश्चिम से दूर रहना चाहिए। अली बुलाक ने कहा कि अमरीका तुर्क सरकार को प्रलोभन देकर दो देशों की सेनाओं को युद्ध में ढकेलना चाहता है। ज्ञात रहे अभी हाल में तुर्क युद्धक विमान एफ़4 फ़ैन्टम द्वारा सीरिया की वायु सीमा के उल्लंघन के दौरान, सीरियाई वायु सेना ने इस तुर्क विमान को मार गिराया जिसके बाद से सीरिया और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है और इसी तनाव के बीच मंगलवार को तुर्की ने सीरिया की सीमा के निकट बड़ी संख्या में टैंक और बक्तर बंद वाहन तैनात कर दिए हैं। ज्ञात रहे बश्शार असद की सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना को क्रियान्वित कर रही है किन्तु कुछ क्षेत्रीय, अरब और पश्चिमी देश सीरिया के विद्रोहियों को शस्त्र सहित नाना प्रकार की सहायता देकर सीरिया में अशांति को हवा दे रहे हैं ताकि इस प्रकार इस देश में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप की भूमि प्रशस्त कर सकेंसमाचार समाप्त.........166