इराक में दो बम धमाकों में बारह लोगों की मौत हो गई हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कल इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में दो बम विस्फोट हुए जिनके कारण बारह लोगों की मौत और उनतलीत अन्य घायल हो गए। एक कार बम विस्फोट इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में पंचानवे किलोमीटर दूर स्थित हिल्लह क्षेत्र में हुआ जिसमें आठ लोगों की मौत और पैंतीस अन्य घायल हो गए।जबकि बग़दाद के उत्तर में साठ किलोमीटर दूर स्थित बाकूबह क्षेत्र में सड़क किनारे एक बम विस्फोट में चार लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं।इराक में दिसंबर 2011 से आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और इराक़ी सूत्रों का कहना है कि इन आतंकी घटनाओं में अमेरिका और कुछ अरब देश लिप्त हैं जो इराक में वहाबी आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।........166
25 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324845
एक कार बम विस्फोट इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में पंचानवे किलोमीटर दूर स्थित हिल्लह क्षेत्र में हुआ जिसमें आठ लोगों की मौत और पैंतीस अन्य घायल हो गए.....