23 जून 2012 - 19:30

मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी के प्रवक्ता ने बताया है कि तथ्यों से पता चलता है कि मुरसी दस लाख मतों के अन्तर के राष्ट्रपति चुनाव जीत गये हैं......

मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी के प्रवक्ता ने बताया है कि तथ्यों से पता चलता है कि मुरसी दस लाख मतों के अन्तर के राष्ट्रपति चुनाव जीत गये हैं। प्रेस टीवी के अनुसार वलीद हद्दाद ने शनिवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि हम मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों से प्राप्त जानकारियों के अनुसार हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में मुहम्मद मुरसी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि हम सत्ताधारी सैन्य परिषद द्वारा संसद को भंग करने और राष्ट्रपति के अधिकार को कम करने जैसी कार्यवाहियों के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति को सैन्य परिषद के अधिकार निर्धारित करने चाहिए और इसके अतिरिक्त जो भी होगा मिस्री जनता उसका विरोध करेगी। इसी मध्य एक सूचना के अनुसार मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रत्याशी मुहम्मद मुरसी के घर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है जिससे उनकी विजय के समाचारों की पुष्टि होती है। अमरीका व इस्राईल किसी भी दशा में मिस्र में इस्लामवादी राष्ट्रपति को सत्ता में पहुंचने से रोकने के लिए प्रयासरत हैं। ..........166