अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बसों के निकट विस्फोट में ६ लोग शहीद और 60 से अधिक घायल हो गए।पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार विस्फोट से कोयटा से तीर्थयात्रियों को ले जा रही यह बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह विस्फोट मस्तोंग के क्षेत्र में हुआ। विस्फोटक पदार्थ सड़क किनारे लगाया गया था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट सड़क के किनारे खड़ी मोटर साइकिल में हुआ जिससे बस पूर्ण रूप से तबाह हो गयी। कुछ घायलों की दशा चिंताजनक बतायी गयी है इस लिए आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।प्राप्त सूचना के अनुसार यह तीनों बसें तीर्थयात्रियों को ईरान ले रही थीं कि एक मोटरसाइकिल द्वारा आतंकवादियों ने विस्फ़ोट कर दिया।ज्ञात रहे वहाबी दृष्टिकोणों से प्रभावित आतंकवादी लगातार ऐसे हमले करते रहते हैं और अधिकतर शिया समुदाय के मानने वालों को अपना निशाना बनाते हैं कुछ धर्मनिष्ठों का कहना है कि वहाबी इस्लाम को बदनाम करने हेतु शत्रुओं द्वारा बनाया गया एक पथभ्रष्ट समुदाय है और अल-क़ायदा, जुन्दुल्लाह जैसे आतंकी गुट इसी समुदाय से सम्बंध रखते हैं और सऊदी अरब इन आतंकी गुटों का प्रमुख अड्डा है और उन्हें सऊदी सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।.........166
10 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321522
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक तीर्थयात्रियों को ले जा रही बसों के निकट विस्फोट में ६ लोग शहीद और 60 से अधिक घायल हो गए......