प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार एराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले बम धमाके में 18 लोग मारे गए हैं तथा 50 से अधिक घायल हुए हैं। यह धमाका बग़दाद के बाबुल मुअज़्ज़म में शिया वक़्फ़ बोर्ड की बिल्डिंग के बाहर हुआ। धमाके की चपेट में दो पुलिसकर्मी भी आए हैं। इराक़ के भगोड़े उप राष्ट्रपति तारिक़ अल-हाशेमी के खिलाफ़ गिरफ़तारी का वारंट जारी होने के बाद से इराक़ के विभिन्न नगरों में आतंकी घटनाओं में तेज़ी आई है जिसका उद्देश्य इराक़ की केन्द्रीय सरकार पर दबाव बढ़ाना है। इन विस्फ़ोटों के पीछे बहाबी आतंकियों का हाथ होने की आशंका है, इराक़ी सूत्रों का मानना है कि इस तरह की आतंकी हमलों के पीछे अमरीका और क्षेत्र की कुछ वहाबी सरकारों का हाथ है।जिनका उद्देश्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना और इस्राईल की सेवा करना है।..........166
3 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 319907
इराक़ी सूत्रों का मानना है कि इस तरह की आतंकी हमलों के पीछे अमरीका और क्षेत्र की कुछ वहाबी सरकारों का हाथ है........