अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल सहित विभिन्न नगरों में क़ुरआने मजीद के अनादर के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।बुधवार को दूसरे दिन भी हज़ारों लोगों ने प्रदर्शनों में भाग लिया। काबुल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया जबकि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फ़ायरिंग की जिसके परिणाम स्वरूप अब तक 9 व्यक्ति हताहत और कई दर्जन घायल हो चुके हैं। क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। इस बीच काबुल में अमरीकी दूतावास को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जलालाबाद नगर में प्रदर्शनिकारियों ने अमरीका व इस्राईल के विरोध में नारे लगाए। हेरात नगर में भी व्यापक रूप से प्रदर्शन हुए हैं।
21 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298186
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल सहित विभिन्न नगरों में क़ुरआने मजीद के अनादर के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं......