अमरीका में मीडिया के विरुद्ध कार्यवाही में तेज़ी के बीच कल न्यूयॉर्क में पुलिस ने वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान के कार्यालय पर धावा बोलते हुए कई कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को गिरफ़तार कर लिया।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल न्यूयॉर्क में पुलिस ने ग्लोबल रेवलूशन टीवी के ब्रूकलिन स्टूडियों पर धावा बोल दिया जो वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान की गतिविधियों को सजीव प्रसारित करता है अलबत्ता पुलिस ने स्टूडियो को ख़ाली करने के आदेश के पश्चात यह कार्यवाही की। इस बीच अमरीका में कार्पोरेट के विरुद्ध वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो नामक जारी अभियान के कार्यकर्ताओं ने अमरीका के राष्ट्रीय रक्षा अधिकार नियम के विरुद्ध न्यू यॉर्क के ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल पर रैली निकालने की योजना बनाई है। इन लोगों का कहना है कि यह क़ानून उनकी नागरिक स्वतंत्रता को सीमित करने के लिए बनाया गया है। अमरीका में राष्ट्रीय रक्षा अधिकार नियम इस देश को सैन्य क्षेत्र में 662 अरब डॉलर का वित्तीय स्रोत मुहैया करता है जिसे अमरीकी प्रशासन सैन्य विभाग में वेतन में वृद्धि, शस्त्र और 2012 में अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध में ख़र्च करना चाहता है। अमरीकी कांग्रेस में बहुमत से पारित इस क़ानूने के आधार पर अमरीकी सेना को संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ़तार कर उस समय तक बिना मुक़द्दमे के जेल में बंद रखने का अधिकार है जब तक आतंकवाद के विरुद्ध अमरीका का तथाकथित संघर्ष जारी है। अमरीकी राष्ट्रपति ने इस विवादास्पद बिल पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर हस्ताक्षर कर दिए। अमरीका में पुलिस पिछले वर्ष सितंबर से जब से वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो अभियान चल रहा है, अब तक हज़ारों व्यक्तियों को गिरफ़तार कर चुकी है।

..........

166