अमरीका के विभिन्न नगरों में पुलिस द्वारा बल प्रयोग के बावजूद वॉल स्ट्रीट विरोधी आंदोलन जारी है।वॉशिंग्टन में वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो आंदोलन के समर्थकों ने लिबर्टी स्क्वायर पर सौ से अधिक तंबू गाड़ दिए हैं और कहा है कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा। पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन चलाने वालों का कहना है कि तंबुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इस स्थान पर आरंभ में केवल कुछ ही तंबू लगाए गए थे किंतु पुलिस द्वारा बल प्रयोग के बाद तंबुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस बीच न्यूयॉर्क में वॉल स्ट्रीट के विरोधियों ने एक बार फिर नगर की सड़कों पर व्यापक प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगर के महापौर ब्लूमबर्ग के विरुद्ध नारे लगाए। ज्ञात रहे कि न्यूयॉर्क के महापौर ने एक बार फिर पूंजीवादी व्यवस्था तथा वॉल स्ट्रीट विरोधी आंदोलन चलाने वालों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। यह ऐसी स्थिति में है कि जब अमरीका के विभिन्न नगरों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पुलिस का हिंसक रवैया जारी है और वह अब तक ढाई हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है।

...........

166