26 अक्टूबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के हालिया ड्रामे का उद्देश्य, तेहरान व रियाज़ के मध्य तनाव उत्पन्न करना बताया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के हालिया ड्रामे का उद्देश्य, तेहरान व रियाज़ के मध्य तनाव उत्पन्न करना बताया है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमानपरस्त ने एक टीवी साक्षात्कार में अमरीका द्वारा ईरान पर सऊदी अरब के राजदूत की हत्या के प्रयास के आरोप की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी इस प्रकार की धूर्ततापूर्ण योजनाओं द्वारा मुख्य ख़तरे अर्थात ज़ायोनी शासन से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी अधिकारी समझते हैं कि निराधार दावों के लिए कुछ ख़र्च नहीं करना पड़ता है किंतु उन्हें यह समझना चाहिए कि इस प्रकार के निराधार दावों से प्रतिष्ठा व विश्वस्नीयता खर्च होती है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार तेहरान में प्रेस प्रदर्शन के निरीक्षण के अवसर पर युरोपीय देशों से मांग की है कि वे अपनी स्थिति की रक्षा करें और अकारण अमरीका के पिछलग्गू न बनें।

समाचार समाप्त

......

166