ईरान के संसद सभापति ने ट्यूनीशिया के संसदीय चुनाव में इस्लामवादियों की विजय पर बधाई दी है। डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ट्यूनीशिया के चुनाव में इस्लामवादियों की विजय, इस देश की जनता के इस्लाम से प्रेम का चिन्ह है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान इस्लामी देशों में आने वाले परिवर्तन, इस्लामी चेतना के सूचक हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूनीशिया के संसदीय चुनाव में 90 प्रतिशत लोगों की भागीदारी और चुनाव में इस्लामी दलों की विजय, अपने इस्लामी अधिकारों की बहाली हेतु इस देश की जनता के संकल्प की परिचायक है। ज्ञात रहे कि संसदीय चुनाव में इस्लामवादी नहज़त पार्टी को विजय प्राप्त हुई है और इसकी औपचारिक घोषणा आज की जाने वाली है।

समाचार समाप्त

........

166