शिकागो पर नियंत्रण करो अभियान के कारपोरेट विरोधी प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस द्वारा अंधाधुंध गिरफ़तारी के बावजूद अपने प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे फ़र्स्ट अमेंडमंट अधिकारों को प्रयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होंगे। प्रदर्शनकारियों ने अभियान चलाने वाले अपने साथियों से प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है। शिकागो पर नियंत्रण करो अभियान के प्रवक्ता जोशुआ कीनर ने अमरीका में मध्यपश्चिम के इस बड़े नगर व वित्तीय गढ़ में प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने एसोशिएटेड प्रेस से विशेष साक्षात्कार में कहा कि हम कहीं नहीं जाएंगे, हम बड़ी संख्या में हैं। शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने ऐसी स्थिति में प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया है जब कल सुबह पुलिस 130 कार्पोरेट विरोधी कार्यकर्ताओं को गिरफ़तार कर चुकी है। ज्ञात रहे अमरीका के न्यूयार्क नगर में 17 सितंबर से आरंभ होने वाला "वॉल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो" नामक अभियान केवल अमरीका के बड़े नगरों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि अब यह अभियान आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, स्पेन, आयरलैंड और पुर्तगाल तक फैल चुका है।

समाचार समाप्त

........

166