20 अक्टूबर 2011 - 20:30

लीबिया के तानाशाह मुअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के मारे जाने के बाद व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं त्रिपोली पर क्रांतिकारियों के नियंत्रण के बाद ही से फ़रार क़ज़्ज़ाफ़ी की हत्या के सामने आते ही....

लीबिया के तानाशाह मुअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के मारे जाने के बाद व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।त्रिपोली पर क्रांतिकारियों के नियंत्रण के बाद ही से फ़रार क़ज़्ज़ाफ़ी की हत्या के सामने आते ही इस देश के विभिन्न नगरों में लोगों ने सड़कों पर निकल कर ख़ुशियां मनाईं। इस्लामी सहयोग संगठन ने क़ज़्ज़ाफ़ी के मारे जाने का स्वागत करते हुए लीबिया की जनता से कहा है कि वह अपनी एकता को सुरक्षित रखते हुए बिना विदेशी हस्तक्षेप के एक नए लीबिया का निर्माण करे। अरब लीग के महासचिव नबील शअस ने कहा है कि लीबिया के लोगों को पिछले घावों को भूल कर अपनी एकता एवं आंतरिक सुरक्षा के साथ देश के भविष्य के बारे में निर्णय करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने भी क़ज़्ज़ाफ़ी की हत्या को लीबिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए नई सरकार के गठन में जनता से भरपूर भागीदारी की अपील की है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि के क़ज़्ज़ाफ़ी अंत ने लीबिया की जनता के जीवन के एक लंबे और पीड़ादायक अध्याय को समाप्त कर दिया है। फ़्रान्स के विदेश मंत्री एलेन जुपे ने कहा कि क़ज़्ज़ाफ़ी का अंत लीबिया में तानाशाही के 40 वर्षों का अंत तथा लीबिया की जनता के लिए नए चरण का आरंभ है। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष हरमेन वान रोम्पी यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ख़ोज़े मैनुअल बारोसो के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि इस क़ज़्ज़ाफ़ी का अंत उस दमन का अंत है जिससे लीबिया की जनता लंबे समय से पीड़ित थी। नैटो के महासचिव एंडर्स फ़ोग रासमोसेन ने कहा है कि लीबिया के तानाशाह क़ज़्ज़ाफ़ी की हत्या के बाद शीघ्र ही इस देश में नैटो का अभियान समाप्त हो जाएगा।

समाचार समाप्त

........

166