सिर्त पर कब्जा पाने की लड़ाई के दौरान कर्नल गद्दाफ़ी की गोली लगने से मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक क्रांतिकारियों ने गद्दाफी को पहले पैर में गोली मारी जिसके बाद वो घायल हो गए। इसके बाद भी भागने की कोशिश कर रहे गद्दाफी को क्रांतिकारियों ने सिर में गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया में जश्न शुरू हो गया है।
इससे पहले गद्दाफ़ी की गिरफ़्तारी की ख़बर तब आई जब अंतरिम परिषद ने दावा किया कि गद्दाफ़ी के जन्म स्थान सिर्त पर उन्होंने क़ब्ज़ा कर लिया है। तानाशाह कर्नल ग़द्दाफ़ी साल 1969 से फरवरी 2011 तक लीबिया में सत्ता में थे।
समाचार समाप्त
..........
166