13 अक्टूबर 2011 - 20:30

फ़िलिस्तीन के हमास संगठन और इस्राईल के मध्य होने वाली सहमति के आधार पर अगले सप्ताह मंगलवार से फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई आरंभ होगी.....

फ़िलिस्तीन के हमास संगठन और इस्राईल के मध्य होने वाली सहमति के आधार पर अगले सप्ताह मंगलवार से फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई आरंभ होगी।

ज़ायोनी शासन और हमास के बीच होने वाले समझौते के आधार हमास इस्राईली सैनिक गिलआद शालीत को रिहा करेगा जबकि इसके बदले ज़ायोनी शासन 1 हज़ार 27 फ़िलिस्तीनियों को स्वतंत्र करेगा। मंगलवार को 450 फ़िलिस्तीनी क़ैदी रिहा किए जाएंगे जबकि बुधवार को शालीत को मिस्र पहुंचाया जाएगा और वहां से विमान द्वारा अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन अर्थात इस्राईल ले जाया जाएगा। 450 फ़िलिस्तीनियों की रिहाई के दो महीने बाद 550 फ़िलिस्तीनी क़ैदी रिहा किए जाएंगे जबकि 27 महिला क़ैदियों की रिहाई के समय की अभी घोषणा नहीं की गई है।ज़ायोनी सैनिक शालीत को 25 जून 2006 को पूर्वी ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों ने पकड़ लिया था।उधर हमास के नेता और फ़िलिस्तीन के निर्वाचित प्रधानमंत्री इसमाईल हनीया ने कहा है कि प्रतिरोध के मार्ग से ही सभी फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को इस्राईली जेलों से रिहा कराया जा सकता है।उन्होंने आज कहा कि एक हज़ार 27 फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई से सिद्ध हो गया कि क़ैदियों को स्वतंत्र कराने का मार्ग प्रतिरोध है। समाचार समाप्त

.......

166