यमन में हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लिया है।
यमन के प्रदर्शनकारियों ने राजधानी सनआ तथा देश के अन्य नगरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन करके अली अब्दुल्लाह सालेह की सरकार से तत्काल सत्ता छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार जन प्रदर्शनों के दमन के आरोप में अली अब्दुल्लाह सालेह पर मुक़द्दमा चलाए जाने की भी मांग की। इसी बीच सनआ के एक बाज़ार में एक हथगोला फटने से दो लोग मारे गए। मृतकों में एक युवा भी सम्मिलित है। इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि जब अली अब्दुल्लाह सालेह को सत्ता छोड़ने पर सहमत करने में विफलता के बाद राष्ट्र संघ के दूत जमाल बिन उमर यमन से वापस लौट गए हैं। समाचार समाप्त
........
166