1 अक्टूबर 2011 - 20:30

बहरैन में चिकित्सक संघ ने सैन्य न्यायालय के फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बहरैनी चिकित्सक संघ के बयान में आया ....

बहरैन में चिकित्सक संघ ने सैन्य न्यायालय के फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बहरैनी चिकित्सक संघ के बयान में आया है कि सरकार सुधार के मार्ग से हट गयी है। बयान में आया है कि चिकित्सकों ने अपने दायित्व के अनुसार घायलों का उपचार किया और यह किसी भी प्रकार से क़ानून का उल्लंघन नहीं है। संघ ने सरकार पर आरोप लगाया है कि गिरफ़्तार चिकित्सकों और नर्सों को यातनाएं दी जा रही हैं। इसी प्रकार एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने भी बहरैनी शासन के इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की थी। ज्ञात रहे कि बहरैन में तानाशाही व्यवस्था के विरुद्ध प्रदर्शनों में भाग लेने वालों का उपचार करने के आरोप में चिकित्सकों और नर्सों को 15 वर्षों के कारावास की सज़ा सैन्य न्यायालय ने सुनाई है जिसकी विश्वस्तर पर निंदा की जा रही है।

समाचार समाप्त

........

166