इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के प्रमुख ने बताया है कि ईरानी नौसेना अटलांटिक महासागर में उपस्थिति के लिए तैयार है और यह सेना अमरीका की जल सीमा के निकट भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। एडमिरल हबीबुल्ला सैयारी ने पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में ईरानी नौसेना की सशक्त उपस्थिति पर बल देते हुए कहा कि अदन की खाड़ी, लाल सागर और हाल ही में अन्य समुद्री क्षेत्रों में ईरानी नौसेना की उपस्थिति ईरानी जनता के साथ ही सभी क्षेत्रिय देशों के लिये गर्व व सम्मान का कारण है। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना की उपस्थिति का मामला स्वतंत्र जल सीमा के केवल इन्हीं क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हम में सभी स्वतंत्र जल सीमा के क्षेत्रों में उपस्थित होने की शक्ति होनी चाहिए। इस से पूर्व ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडीयर अहमद वहीदी ने भी कहा था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान स्वतंत्र जल सीमा में सुरक्षा की वृद्धि के दृष्टीकोण के आधार पर अपनी नौसेना को अधिक सुदृढ़ बनायेगा। समाचार समाप्त.........166