तुर्की के इस्तांबूल नगर में जारी ग्रीको रोमन कुश्ती के मुक़ाबलों में ईरान के कुश्तीबाज़ उमीद नौरोज़ी ने देश के लिए दूसरा स्वर्ण पदक अर्जित किया। मंगलवार को 60 किलोग्राम के वर्ग में नौरोज़ी ने क़ज़ाक़िस्तान के अलमात केबिस्पाएव को पराजित करके स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा किया। इससे पहले ईरानी कुश्तीबाज़ ने यूक्रेन, रूस, चीन और दक्षिणी कोरिया के अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करके फ़ाइनल में जगह बनाई थी।समाचार समाप्त
......
166