10 सितंबर 2011 - 19:30

विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पाँचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन के आरंभिक भाषण में राष्ट्रपति महमूद अहमदी निज़ाद ने कहा कि सभी ईश्वरीय धर्मों की वास्तविकता एक है

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना)  रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पाँचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन के आरंभिक भाषण में राष्ट्रपति महमूद अहमदी निज़ाद ने कहा कि सभी ईश्वरीय धर्मों की वास्तविकता एक है अगर कोई हज़रते मूसा का मानने वाला है तो उसे उसी तर्को द्वारा जिससे उसने हज़रते मूसा को स्वीकार किया है हज़रते ईसा को भी स्वीकार करना चाहिए और जिसने हज़रते ईसा को ईश्वरीय दूत के रूप में स्वीकार किया है उसे हमारे नबी हज़रते मुहम्मद सल्लल-लाहो अलैहे व आलिही वसल्लम की नुबूव्वत को भी स्वीकार करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने अपने भाषण के आरम्भ में मेहमानो का स्वागत किया और  इंसान की प्रकृति की ओर संकेत करते हुए कहा कि इंसान सर्वश्रेष्ठ प्राणी है और दूसरे समस्त प्राणियों का जन्म उसकी सेवा हेतु हुआ है और ज़मीन व आसमान के सभी मौजूद उसके आगे सज्दा करते हैं।

.......

166