बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियों और विशेष रूप से बंदियों के साथ जारी दुर्व्यवहार के विरुद देश के विभिन्न क्षेत्रों में भूख हड़ताल करने वाले बंदियों के समर्थन में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने आले ख़लीफ़ा सरकार की अपराधिक कार्यवाहियों की आलोचना में नारे लगाए और सरकार से मांग की कि वह सत्ता छोड़ कर जनता को अपने भविष्य का निर्धारण स्वंय करने का अवसर दे। इसी मध्य प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी कि घायल प्रदर्शनकारियों के उपचार के अपराध में जेलों में बंद किये जाने वाले चिकित्सकों ने जहां जेल में भूख हड़ताल आरंभ कर रखी है वहीं उनके बच्चों ने भी भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। बहरैन में आले ख़लीफ़ा राजशाही सरकार जनता को कुचलने में अपनी पूरी शक्ति झोंक रही है किंतु अमरीका और उसके घटक अपने विशेष हितों के कारण चुप्पी साधे हैं।समाचार समाप्त........166
3 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 263644
बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियों और विशेष रूप से बंदियों के साथ जारी दुर्व्यवहार के विरुद देश के विभिन्न क्षेत्रों में भूख हड़ताल करने वाले बंदियों के समर्थन में प्रदर्शन हुए