31 अगस्त 2011 - 19:30

पाकिस्तान ईद के दिन हुए धमाके से दहल गया। क्वेटा शहर में आत्मघाती हमलावर ने बुधवार को कार बम से शिया मुसलमानों को निशाना बनाया....

पाकिस्तान ईद के दिन हुए धमाके से दहल गया। क्वेटा शहर में आत्मघाती हमलावर ने बुधवार को कार बम से शिया मुसलमानों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और लगभग 22 लोग घायल हो गए। हमले से ईद का उत्साह शोक में बदल गया।सुरक्षा को देखकर पार्किंग में किया विस्फोटहमलावर ईद की नमाज के वक्त शिया मसजिद को निशाना बनाना चाहता था,इस लिए वह विस्फोटक लदी कार लेकर वहां पहुंचा था। लेकिन मसजिद की कड़ी सुरक्षा को देखकर पार्किंग में कार ले गया और विस्फोट से उसे उड़ा दिया। जब यह धमाका हुआ तो लोग ईद की नमाज पढ़कर घरों को लौट रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि इससे तकरीबन 10 कारें नष्ट हो गईं और नजदीक के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा।सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषितक्वेटा शहर के पुलिस अधिकारी अहसान महबूब ने कहा है कि यह एक आत्मघाती हमला था। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हादसे को देखते हुए शहर के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पुलिस ने बताया है कि हमले को अंजाम देने वाली कार के मलबे के साथ आत्मघाती हमलावर का क्षतविक्षत शव भी मिला है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने विस्फोटक अपने शरीर में नहीं बांध रखे थे, बल्कि उसने उन्हें कार में लगा रखा था।सात दिनों के शोक की घोषणाहमले के तुरंत बाद उस इलाके में अफरा तफरी मच गई, लोग चिल्लाते और सड़कों पर भागते देखे गए। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि क्वेटा शहर में बड़ी संख्या में तालिबान आतंकी रहते हैं, जो अक्सर शियाओं को निशाना बनाते रहते हैं। क्वेटा के शिया समुदाय ने हमले की निंदा करते हुए सात दिनों के शोक की घोषणा की है। हमले के बाद शिया समुदाय के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए, विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

......

166