27 अगस्त 2011 - 19:30

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह हिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने विश्व क़ुदस दिवस के अवसर पर ईरानी जनता की व्यापक उपस्थिति की सराहना की.......

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह हिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने विश्व क़ुदस दिवस के अवसर पर ईरानी जनता की व्यापक उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने यह बात राष्ट्रपति और उनके मंत्रीमण्डल से भेंट में कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ने विश्व क़ुदस दिवस के अवसर पर ईरानी जनता की व्यापक उपस्थिति को इस्लामी क्रांति के मूल्यों व लक्ष्यों के प्रति ईरानी जनता की कटिबद्धता का सूचक बताया और कहा कि यह भव्य, वैभवशाली और व्यापक उपस्थिति, क्षेत्र के वातावरण में आशा की किरण विस्तृत करती है और राष्ट्रों की प्रतिरोध की भावना को सुदृढ़ करती है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इसी प्रकार ईरान के विरुद्ध शत्रुओं के षड्यंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एकता, एकजुटता और जनता द्वारा सरकार के बहुपक्षीय समर्थन से इन षड्यंत्रों को विफल बनाया जा सकता है। समाचार समाप्त........166