19 अगस्त 2011 - 19:30

प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान में ख़ैबर पख़तून ख्वाह ज़िले के जमरूद नगर में जामा मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ

प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान में ख़ैबर पख़तून ख्वाह ज़िले के जमरूद नगर में जामा मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ जिसमें 50 लोग हताहत और 70 से अधिक घायल हो गए। जिस समय धमाका हुआ मस्जिद में तीन सौ से अधिक नमाज़ी उपस्थित थे। धमाके से मस्जिद की छत ध्वस्त हो गई। अभी किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।उधर क़बायली क्षेत्र दक्षिणी वज़ीरिस्तान पर अमरीका के ड्रोन आक्रमण में कम से कम चार लोग मारे गए।शुक्रवार को शीन वरसक क्षेत्र में ड्रोन विमान से एक घर पर दो मिज़ाइल दाग़े गए जिसमें चार लोग मारे गए।समाचार समाप्त......166