इराक़ के सद्र धड़े ने देश में अतिग्रहणकारी अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का एक बार फिर कड़ाई से विरोध किया है। अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद-वाशिंग्टन समझौते की अवधि की समाप्ति के पश्चात इराक़ में सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करने के बहाने कुछ संख्या में अमरीकी सैनिकों के बाक़ी रहने के विषय के सामने आने के पश्चात सद्र धड़े के नेता मुक़तदा सद्र ने एक बयान में कहा है कि जो भी अतिग्रहणकारी के रूप में इराक़ में रहे उसका सशस्त्र रूप में प्रतिरोध किया जाना चाहिए। सद्र धड़े के प्रवक्ता सलाह अलउबैदी ने भी एक बयान में कहा कि यह धड़ा इराक़ में अतिग्रहणकारी अमरीकी सैनिकों के बाक़ी रहने का विरोध करता है। ज्ञात रहे गुरुवार को इराक़ की क़ानून की सरकार नामक गठबंधन सरकार के सदस्य अब्दुस्सलाम अलमालेकी ने बग़दाद-वाशिंग्टन समझौते की समय अविध समाप्त होने के पश्चात पंद्रह हज़ार अमरीकी सैनिकों के इराक़ में रहने का समाचार देते हुए कहा था कि ये सैनिक इराक़ी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करेंगे और वे इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित नौ सैन्य छावनियों में उपस्थित रहेंगे। ज्ञात रहे इस समय इराक़ में 47 हज़ार अमरीकी सैनिक तैनात हैं।.....166
6 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 258240
इराक़ के सद्र धड़े ने देश में अतिग्रहणकारी अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का एक बार फिर कड़ाई से विरोध किया है।