28 जुलाई 2011 - 19:30

बहरैन के एक राजनेता ने कहा है कि इस देश की जनता के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने में अमेरिका की भूमिका है

बहरैन के एक राजनेता ने कहा है कि इस देश की जनता के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने में अमेरिका की भूमिका है। अली अलफरज ने अलआलम टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा कि वाइट हाउस के अधिकारी बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार की सुरक्षा पर बल दे रहे हैं इस प्रकार से कि बहरैन के क्रांतिकारियों का दमन अमेरिका की हरी झंडी से हो रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि अमेरिका क्षेत्र की तानाशाही सरकारों का समर्थन कर रहा है और इन सरकारों के अंत से क्षेत्र में अमेरिका के हित ख़तरे में पड़ जायेंगे। अली अलफरज ने इस सप्ताह बहरैन में होने वाले प्रदर्शनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि जब तक बहरैनी जनता की मांगे पूरी नहीं हो जातीं तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने बल देकर कहा कि बहरैन के समस्त गुट और क्रांतिकारी राष्ट्रीय वार्ता को रद्द करते हैं क्योंकि इस वार्ता में क्रांतिकारी उपस्थित नहीं हैं और विरोधी गुटों को भी इस वार्ता में किनारे डाल दिया गया है।........166