28 जुलाई 2011 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने क्षेत्रीय देशों को सचेत किया है कि षड्यन्त्रकारी मध्य पूर्व के परिवर्तनों को इस्राईल को सुरक्षित और अमरीकी वर्चस्व को सुदृढ़ करने का साधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने क्षेत्रीय देशों को सचेत किया है कि षड्यन्त्रकारी मध्य पूर्व के परिवर्तनों को इस्राईल को सुरक्षित और अमरीकी वर्चस्व को सुदृढ़ करने का साधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि अपने पतन के अंतिम दिनों में यह षड्यंत्रकारी क्षेत्र में टकराव उत्पन्न करके ज़ायोनी शासन को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि वर्चस्ववादी शस्त्र बेचते हैं और उसके बदले में धन लेते हैं और फिर क्षेत्र में युद्ध छेड़ते हैं और जिसमें यह शस्त्र प्रयोग किये जाते हैं और देशों को तबाह कर दिया जाता है उसके बाद यही वर्चस्ववादी पुनर्निमाण के बहाने देशों में जाते हैं और राष्ट्रों की संपत्ति और तेल लूटते हैं। राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय देशों के राष्ट्रध्यक्षों को सचेत किया कि वे इस प्रकार के षड्यन्त्रों की ओर से सावधान रहें ताकि भविष्य में उन्हें अपमान का सामना न करना पड़े। राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि शत्रु ईरान के विकास से भयभीत हैं, कहा कि ईरान की प्रगति, ईरानी राष्ट्र की उच्च संस्कृति की शक्ति है और उन्हें ज्ञान है कि ईरान की प्रगति के साथ ही इस राष्ट्र की संस्कृति व विचारधारा विश्व भर में फैल जाएगी। राष्ट्रपति खोज़िस्तान प्रान्त में गतवन्द बांध के उदघाटन में भाषण दे रहे थे। वे आज तेहरान के लिए रवाना हो गये।.........166