17 जुलाई 2011 - 19:30

भारत के शीया धर्मगुरु डाक्टर कल्बे सादिक़ ने कहा है कि ईरान एक समय दो दो शैतानों इस्राईल और अमरीका का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है........

भारत के शीया धर्मगुरु डाक्टर कल्बे सादिक़ ने कहा है कि ईरान एक समय दो दो शैतानों इस्राईल और अमरीका का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर कल्बे सादिक़ ने लखनउ में एक सांस्कृतिक समारोह के अवसर पर कहा कि ईरानी राष्ट्र की एकजुटता व इच्छाशक्ति तथा वरिष्ठ नेता के हाथ में देश के नेतृत्व का परिणाम है कि अमरीका व इस्राईल अपने लाख कुप्रयासों व दुष्प्रचारों के बावजूद मुंह की खा रहे हैं। डाक्टर कल्बे सादिक़ ने कहा कि ईरान न केवल विकास के मार्ग पर तेज़ी से अग्रसर है बल्कि वह आने वाले समय में और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरेगा। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने मुंबई के हालिया आतंकवादी विस्फोटों के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में शबे बरात के अवसर ज़िला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।  ......166