15 जुलाई 2011 - 19:30

आज सुबह पवित्र शहर कर्बला में हुए आतंकी हमलों में अब तक 18 श्रद्धालुओं के शहीद और 83 के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है......

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह पवित्र शहर कर्बला में हुए आतंकी हमलों में अब तक 18 श्रद्धालुओं के शहीद और 83 के घायल होने की ख़बर है।
ज्ञात रहे इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में कल होने वाले कार बम विस्फ़ोट में कम से कम ६ व्यक्ति शहीद और २८ घायल हो गये थे। इराक़ी सुरक्षा बलों ने विस्फोट से पहले ही घोषणा कर दी थी कि पवित्र नगर कर्बला में ६ ऐसी गाड़ियां प्रवेश कर चुकी हैं जिनमें बम रखा लगाया गया है। इससे पहले भी कर्बला के उत्तर में दो विस्फोट हुए थे जिसमें ३ व्यक्ति हताहत और १२ घायल हो गये थे। 
15 शाबान, पैग़म्बरे इस्लाम के अंतिम उत्तराधिकारी इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिवस है अतः इस अवसर पर लाखों की संख्या में शिया श्रद्धालू यहां एकत्रित हुए।
ज्ञात रहे एराक़ और ईरान में शिया समुदाय को निशाना बनाने वाले आतंकी गुटों को अमरीका और सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है और मानवता के दुश्मन ऊदी अरब के मुफ़्तियों का दृष्टिकोण है कि वहाबियों के अतिरिक्त दूसरे सभी धर्मों विशेष रूप से शिया समुदाय के मानने वालों को मार दिया जाना चाहिए।


......
166