25 जून 2011 - 19:30

एक बार फिर राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में सीरिया में दसियों हज़ार लोगों ने प्रदर्शन करके, राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की है।

सीरिया में दसियों हज़ार लोगों ने प्रदर्शन करके, राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कल शाम सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में दसियों हज़ार लोगों ने प्रदर्शन करके राष्ट्रपति असद के समर्थन की घोषणा और अपने देश के आंतरिक मामलों में अन्य देशों के हस्तक्षेप की निंदा की। इसी प्रकार विभिन्न धर्मों से संबंध रखने वाले धर्मगुरुओं ने भी एक बैठक में सरकार से अपनी समरसता की घोषणा की। इस बीच कुछ सरकार विरोधियों ने देश के कुछ भागों में हिंसक प्रदर्शन किए जिसके परिणाम स्वरूप सात आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए। सीरिया की सरकार ने टीवी पर कुछ आतंकवादियों को यह स्वीकार करते हुए दिखाया है कि उन्हें देश में अशांति फैलाने के लिए कुछ अन्य देशों से आदेश मिले हैं।