टयूनीशिया के न्यायालय ने इस देश के अपदस्त राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को ३५ वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई है। प्रेस टीवी के अनुसार टयूनीशिया के न्यायालय ने ज़ैनुल आबेदीन बिन अली और लैला त्राबलसी को भ्रष्टाचार के आरोप में ३५ वर्षों की सज़ा सुनाई है। इस न्यायालय ने टयूनीशिया से भाग कर सऊदी अरब में शरण लेने वाले ज़ैनुल आबेदीन बिन अली और लैला त्राबलसी की अनुपस्थिति में उनको यह सज़ा सुनाई। उल्लेखनीय है कि टयूनीशिया में चलने वाले एक महीने के विरोध प्रदर्शनों के पश्चात १४ जनवरी को ज़ैनुल आबेदीन बिन अली और लैला त्राबलसी भागकर सऊदी अरब चले गए थे।
20 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 248614
पूर्व राष्ट्रपति जैनुल आबदीन बेन अली को यहां की एक अदालत ने 35 साल जेल की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि अरब क्रांति के जनक ट्यूनीशिया में सत्ता विरोधी प्रदर्शन के कारण गत 14 जनवरी को बेन अली शासन छोड़ परिवार समेत सऊदी अरब चले गए थे।