16 अक्टूबर 2026 - 19:18
हमास का आरोप, ज़ायोनी अतिक्रमणकारियों का पक्ष दोहरा रहे हैं निकोलाय

हमास ने आरोप लगाया कि मलादेनोव का रुख तेल अवीव के अधिकारियों के दावों पर आधारित है

ग़ज़्ज़ा : अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने ग़ज़्ज़ा शांति परिषद के उच्च प्रतिनिधि निकोलाय मलादेनोव के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ग़ज़्ज़ा पट्टी में निजी क्षेत्र के सामानों की आपूर्ति रोकने के मुद्दे पर अपना रुख जाहिर किया था। हमास ने आरोप लगाया कि मलादेनोव का रुख तेल अवीव के अधिकारियों के दावों पर आधारित है।

हमास ने एक बयान जारी कर कहा कि वह मलादेनोव की ओर से इस्राईली पक्ष के दावों को स्वीकार किए जाने और बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार द्वारा इन्हीं दावों के आधार पर ग़ज़्ज़ा में निजी क्षेत्र के सामानों की आपूर्ति रोकने के फैसले को खारिज करता है।

हमास ने इस्राईली शासन के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि हमास ग़ज़्ज़ा में सामानों की आपूर्ति की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता है और व्यापारियों से कर वसूलता है।

हमास ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि इनका मकसद ग़ज़्ज़ा पट्टी में मानवीय संकट को और गंभीर बनाना है।

हमास ने अपने बयान में कहा कि मलादेनोव को कब्ज़ा करने वाली ताकतों का पक्ष लेना बंद करना चाहिए। संगठन ने उनसे मांग की कि वे इस्राईल पर दबाव डालें, ताकि ग़ज़्ज़ा पट्टी की नाकाबंदी खत्म की जाए और वहां जारी अपराधों को रोका जा सके।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha