26 अप्रैल 2026 - 17:14
मक़बूज़ा फिलिस्तीन में रह रहे अतिक्रमणकारियों को हिज़्बुल्लाह की चेतावनी

हिज़्बुल्लाह ने शेख नईम कासिम के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ज़ायोनी शासन दक्षिण लेबनान के किसी हिस्से में प्रवेश करता है, तो उत्तरी फिलिस्तीन में बनी ज़ायोनी बस्तियाँ सुरक्षित नहीं रहेंगी।

लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और प्रभावशाली राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन में रहने वाले लोगों को वीडियो के जरिए चेतावनी दी है। इस वीडियो को हिब्रू भाषा में जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर ज़ायोनी सेना ने दक्षिण लेबनान पर हमले जारी रखे, तो उसका जवाब दिया जाएगा।

हिज़्बुल्लाह ने कहा कि चाहे कितनी भी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था क्यों न हो, जब वे फैसला करेंगे, तो चेतावनी सायरन बजने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कब्जे वाले इलाकों के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि “कोई भी आपको और खासकर आपकी सरकार आपको गुमराह न करे।

साथ ही हिज़्बुल्लाह ने अपने नेता शेख नईम कासिम के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ज़ायोनी शासन दक्षिण लेबनान के किसी हिस्से में प्रवेश करता है, तो उत्तरी फिलिस्तीन में बनी ज़ायोनी बस्तियाँ सुरक्षित नहीं रहेंगी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha