26 अप्रैल 2026 - 17:10
मुक्तदा सद्र का ऐलान, अपने हथियार जमा कराए सराया अस् सलाम

संदिग्ध लोगों की सूची मौजूद है और उनकी पहचान उजागर करने, उनके नाम और तस्वीरें सार्वजनिक करने और उन्हें सजा देने की कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने सद्र परिवार, धर्म और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

इराक के प्रभावशाली शिया लीडर और धर्मगुरु मुक़्तदा अल-सद्र ने कर्बला में “सराया अल-सलाम” को फिर से संगठित करने और वहां मौजूद सभी गुटों से हथियार पूरी तरह जमा करने का आदेश दिया है।

अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि सभी सैन्य संगठनों से —चाहे वे सक्रिय हों या नहीं — 5 दिनों के अंदर कर्बला में सभी हथियार इकट्ठा किए जाएं। उन्होंने कहा कि “सराया अल-सलाम” को दोबारा बनाया जाए, उसके सभी कमांडरों को बदल दिया जाए, और जो सदस्य बचेंगे उनकी एक महीने के अंदर जांच की जाए। इसके बाद केवल कर्बला के योग्य लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि सभी वाहन और निजी/सरकारी साधन भी जब्त किए जाएं तथा पिछले दिनों की घटनाओं में शामिल अपराधियों की जांच की जाए। मुक़्तदा अल-सद्र ने कहा कि वे और सद्र परिवार ऐसे लोगों से पूरी तरह से बेजार हैं और उन पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों की जांच की जाए क्योंकि वे आतंकवादी या कर्बला और इमाम हुसैन (अ) के दुश्मन हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संदिग्ध लोगों की सूची मौजूद है और उनकी पहचान उजागर करने, उनके नाम और तस्वीरें सार्वजनिक करने और उन्हें सजा देने की कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने सद्र परिवार, धर्म और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha