ईरान ने अमेरिका और इस्राईल के वहशी हमलों के जवाब में मक़बूज़ा फिलिस्तीन में ज़ायोनी शासन के अड्डों के साथ ही क़तर, बहरैन और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।
अरब मीडिया ने खबर देते हुए कहा है कि ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई में क़तर, बहरैन और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरू में ईरान ने बहरैन में स्थित अमेरिकी नेवी के बेस को निशाना बनाया। मनामा ने कहा है कि यह अड्डा अमेरिकी नेवी के पांचवें बेड़े के अधीन है। अल् जज़ीरा के अनुसार कुवैत में भी धमाकों की आवाज़ सुनी गई है।
आपकी टिप्पणी